डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा, सीएम केजरीवाल ने किया मंजूर

वेब डेस्क। दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और जेल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर भी कर लिए है।

आपको बता दें कि भाजपा लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं इस बारे में आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं।

सत्येंद्र जैन बीते कई महीनों से मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हाल ही में सीबीआई ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आज दोनों मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आज दिल्ली के ​कथित आबकारी घोटाला में मामले में दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम एवं आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कई घंटे की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि किसी भी मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट आना ठीक नहीं है। कोर्ट ने सिसोदिया को हाईकोर्ट जाने को कहा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सीबीआई उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।