टीआरपी डेस्क। डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एयर एशिया पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एयर एशिया पर यह जुर्माना डीजीसीए के नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया गया है।

दरअसल जांच के दौरान एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन किए जाने के दोषी पाए गए। डीजीसीए ने अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह ना करने के लिए एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि यह जांचकर्ता डीजीसीए के सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियमों का पालन कराने में असफल रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।