अध्यक्ष बनने की रेश में शामिल हुए दिग्विजय सिंह, दिल्ली से आया बुलावा

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यह मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पहले इस रेस में सीएम अशोक गहलोत और सांस शशि थरूर ही थे। अब इस पद के लिए एक नाम और जुड़ गया है।

आज खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी इस चुनाव में उतर सकते हैं। ऐसी जानकारी है कि वे आज केरल से दिल्ली पहुंच सकते हैं। साथ ही दिग्विजय सिंह जल्द ही नामांकन भी भर सकते हैं।

बता दें कि दिग्विजय सिंह दो बार मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। गांधी परिवार के सबसे वफादार नेताओं में उनकी गिनती होती है। वह हर मंच से RSS, बीजेपी और हिंदुत्व के खिलाफ मुखर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का शेड्यूल जबसे जारी हुआ है तबसे अब तक कई नाम चर्चा में आए। इस बीच शशि थरूर ने अपने नाम का ऐलान कर दिया है। वह 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इनके अलावा मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल का नाम भी चर्चा में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।