टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के बेंगलुरु के मैसूरु जिला मुख्यालय शहर के एक अस्पताल से अवैध गर्भपात का खुलासा हुआ है। इस अवैध गर्भपात के स्वरूप अबतक 900 गर्भपात किए गए।

पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके लैब तकनीशियन को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों में लगभग 900 अवैध गर्भपात किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डॉ. चंदन बल्लाल और उनके लैब तकनीशियन निसार ने मैसूरु जिला मुख्यालय शहर के एक अस्पताल में प्रत्येक गर्भपात के लिए कथित तौर पर लगभग 30, 000 रुपये लिए। उन्होंने बताया कि इन दोनों को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने पिछले महीने लिंग-निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों – शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार को मैसूरु के पास मांड्या के जिला मुख्यालय शहर में गिरफ्तार किया था। यह गिरफ़्तारी तब की गई जब वे एक गर्भवती महिला को कार में गर्भपात के लिए ले जा रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।