टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार ने सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार ने सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। इस तरह पीएम उज्ज्वला योजना के बेनिफिशियरीज को कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी।

इससे पहले मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत हर एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने की योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया था।

बता दें कि ग्रामीणों तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने मई 2016 में पीएम उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत सरकार गरीब परिवारों की महिलाओं को बिना किसी डिपॉजिट के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराती है। सरकार की इस फ्लैगशिप स्कीम के तहत दी जाने वाली सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में क्रेडिट की जाती है।

See also  Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व कल, इस बार भद्रा का रोड़ा नहीं, जानें कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त?

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में पीएमयूवाई पर 6,100 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ने इस स्कीम पर 7,680 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।