त्रिपुरा में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी : पीएम मोदी
त्रिपुरा में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी : पीएम मोदी

नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने अंबासा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि विकास का इंजन रुकना नहीं चाहिए। राज्य में अब पिछड़ापन नहीं है। हमारे पास माता, बहनों का आर्शीवाद है।

बीजेपी के शासन में राज्य में कानून का राज है

त्रिपुरा के अंबासा में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब बीजेपी के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब, राज्य में महिला सशक्तिकरण है और जीवनयापन करना आसान है।

त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली गई

पीएम मोदी ने कहा कि, दशकों तक कांग्रेस और कम्युनिस्टों के शासन ने त्रिपुरा के विकास में बाधा डाली। भाजपा सरकार त्रिपुरा में विकास लाई। हिंसा अब त्रिपुरा की पहचान नहीं रही। बीजेपी ने राज्य को भय और हिंसा से मुक्त बनाया।

See also  Pradhan Mantri Suryoday Yojana : देश के 1 करोड़ घरों की छत पर लगेगा सोलर रूफ टॉप, प्राण प्रतिष्‍ठा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने शुरू की योजना