सुकमा। नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का इलाज जारी है। मौके पर सुरक्षा जांच के मद्दे नजर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। बता दें कि नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।

बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में आईइडी लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। जिला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे।

इस दौरान सलातोंग के नजदीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Transfer Breaking : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, जेडी, डीईओ के हुए तबादले, देखें सूची…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।