इधर भूकंप से हिली धरती, उधर कंबल लेकर दौड़े उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी बोले-हिल रहा है कमरा...
इधर भूकंप से हिली धरती, उधर कंबल लेकर दौड़े उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी बोले-हिल रहा है कमरा...

टीआरपी डेस्क। 12 फरवरी की रात करीब 10 : 30 बजे पूरा उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से करीब 90 किलोमीटर नीचे बताया गया।

इस भूंकप के झटके का एहसास करने वाले हर इंसान का अपना-अपना अनुभव है। हर किसी ने इसे अपने-अपने हिसाब से भूंकप का सामना किया। कुछ लोग जहां डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आए, वहीं कुछ लोग जहां थे, वहीं थम गए।

इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भूंपक के झटके महसूस किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त भूकंप से धरती हिल रही थी, उस वक्त राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिकागो विश्वविद्यालय के स्टूडेंट से बातचीत कर रहे थे। भूकंप आते ही उन्हें कहते सुना गया कि उनका पूरा कमरा हिल रहा है। जी हां ट्टिटर पर इसका वीडियो भी मौजूद है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर भूंकप के झटकों की जानकारी देते हुए लिखा, 2005 के बाद श्रीनगर में भूकंप के तगड़े झटके ने मुझे घर से बाहर निकलने के लिए विवश कर दिया। मैंने एक कंबल पकड़ा और घर से बाहर भागा। इस दौरान मुझे अपना फोन लेना भी याद नहीं था, इसलिए जब जमीन हिल रही थी तब ”भूकंप’ ट्वीट नहीं कर पाया”।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।