शिमला में भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग
हिमाचल प्रदेश में सुबह भूकंप के झटके महसूस होने के बाद खुले स्थान पर पहुंचे लोग।

टीआरपी डेस्क। अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर भूकंप का झटका लगा, जबकि मध्य प्रदेश के धार में दोपहर 1 बजे झटके महसूस हुए।

अरुणाचल प्रदेश में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप दोपहर को 12 बजकर 12 मिनट पर आया, जिसका केंद्र भूटान सीमा के पास पश्चिम कामेंग में था और इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

धार में भी आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इंदौर से करीब 151 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित धार में दोपहर करीब 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।