Economic Survey 2023: अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी... वित्त वर्ष 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण हुआ जारी

वेब डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश कर दिया गया है। सर्वे में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की तुलना में 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। बता दें कि 2021-22 में अर्थव्यवस्था 8.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

इस सर्वे के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण बजट से एक दिन पहले हर साल सरकार द्वारा जारी किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023 ऐसे समय पर आया है, जब देश महंगाई और वैश्विक अस्थिरता की वजह से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि क्रय शक्ति समानता के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विनिमय दर के मामले में पांचवां सबसे बड़ा: देश है। भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार देखा जा रहा है और कोरोना काल में जो नुकसान हुआ था, काफी हद तक उसकी भरपाई कर ली गई है।

See also  एम्बुलेंस में आग लगने से मरीज की जलकर मौत

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना के साथ रुपये के मूल्यह्रास की चुनौती बनी हुई है। महामारी से भारत की रिकवरी अपेक्षाकृत जल्दी हुई है। इससे घरेलू मांग से समर्थन मिलेगा, पूंजी निवेश में तेजी आएगी। हालांकि चालू खाता घाटा बढ़ना जारी रह सकता है क्योंकि वैश्विक कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। इससे रुपए पर दबाव आ सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।