महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर पर ED का छापा, नागपुर में सर्चिंग जारी

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर 100 करोड़ वसूली मामले में ईडी की छापेमारी जारी है।
छापे की कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सीआरपीएफ पुलिस का कड़क बंदोबस्त है।

इस बीच अनिल देशमुख के घर के बाहर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल देशमुख घर पर नहीं है। 100 करोड़ वसूली प्रकरण में यह छापा मारा गया है। पिछले दो-तीन महीनों में कहां-कहां कितना निवेश किया गया, कैसे निवेश किया गया, इन सब मामलों की जांच की जा रही है।

महीने में दूसरी बार छापेमारी

आपको याद दिला दें कि महीने भर के अंदर अनिल देशमुख के घर दूसरी बार छापेमारी हुई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ की वसूली का काम कर रहे थे। बात यहीं तक नहीं रूकेगी अब कैबिनेट मंत्री अनिल परब पर भी कार्रवाई होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे ऋषभ पंत, कार की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।