बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। झारखंड में कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव व उनके करीबियों के 12 ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके डोरंडा स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है, और उनके करीबियों के यहां भी रेड़ मारी गई हैं।

बता दें ईडी का सर्च ऑपरेशन रांची के चार व देवघर के 8 ठिकानों पर हो रहा है। आयकर विभाग ने पिछले साल 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूपसिंह के ठिकानों पर छापामारी की थी।

इनकम टैक्स की इनपुट के आधार पर आज सुबह से ईडी ने झारखंड के 12 ठिकानों में छापेमारी की है। बरियातू में विधायक प्रदीप यादव के करीबी पूर्व इंजीनियर शिवकुमार यादव के घर व रांची में शिवकुमार यादव के चेशायर रोड के समीप स्थित आवास पर भी ईड़ी की टीम पहुंची है। वहीं उनके करीबी माने नीरज सिंह के यहां भी छापे मारी जा रही है। देवघर के 8 व रांची के 4 ठिकानों पर रेड़ पड़ी है म

See also  कोरोना के डर से शेयर मार्केट क्रैश, 15 मिनट में निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़

बता दें कि प्रदीप यादव ने 2019 का विधानसभा चुनाव झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर जीता था। लेकिन 2020 में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। नवंबर में हुए इनकम टैक्स रेड़ पर प्रदीप यादव ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डराने की कोशिश है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।