लालू यादव के करीबियों के घर ईडी की छापेमारी, तीन बेटियों के घर भी मौजूद है टीम

टीआरपी डेस्क। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों के खिलाफ शुक्रवार सुबह से ही केंद्रीय जांच एजेंसियों का बड़ा एक्शन जारी है। ईडी (ED) की टीम सुबह से ही लगातार लालू के करीबियों के घर देशभर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुये जमीन के बदले नौकरी मामले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लालू प्रसाद यादव से जुड़े कई रिश्तेदारों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली -NCR के करीब 15 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की खबर आ रही है। वहीं मुंबई, पटना और रांची के कई ठिकानों पर भी ईडी की रेड ED Raids) जारी है।

इसके अलावा जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ED की टीम मौजूद है।

पटना में सबसे पहले लालू प्रसाद के काफी करीबी माने जाने वाले आरजेडी नेता अबु दोजाना के घर पर ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में रेड मारी है। ईडी की टीम ने अबु दोजाना (Abu Dojana) के घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की।

See also  आयकर विभाग ने BBC का नाम लिए बगैर ही जारी किया बयान, जानिए क्या कहा CBDT ने…

बिहार के कई लोकेशन भी पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं इससे पहले जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती से हाल में पूछताछ की है। बता दें कि सीबीआई की टीम द्वारा जांच के क्रम में अकेले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से करीब 50 से 55 सवाल पूछे गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।