मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को ईडी ने किया तलब, कांग्रेस कर रही सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

वेब डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह को ईडी ने तलब किया है। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। शनिवार को गोविंद सिंह ने मीडिया से ईडी द्वारा दिए गए नोटिस के बारे में कहा कि नोटिस में ना तो अपराध का ना ही कारण का उल्लेख है। उन्होंने आगे कहा कि हम ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान  डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान में ईडी का कानून केवल इसलिए बनाया गया था कि किसी व्यक्ति ने यदि देश एवं विदेश में काले धन की अवैध संपत्ति बनाई है तो ईडी उस पर शिकंजा कस सके, परंतु आज ईडी का एक ही काम बचा है, वह बीजेपी की एजेंट बनकर काम कर रही है।

सिंह ने मीडिया को बताया कि 13 जनवरी 2023 को मेरे नाम से एक समन आया जो उन्हें 24 जनवरी को प्राप्त हुआ, जिसमें यह समझ नहीं आया कि आखिर उसमें लिखा क्या है, मैने अधिवक्ताओं से भी जानकारी ली है कि मेरा क्या अपराध है? किस मुद्दे पर मुझे बुलाया गया? इसका नोटिस में कोई उल्लेख नहीं है? 27 जनवरी को दिल्ली आने को कहा गया था। आखिर किसके इशारे पर ईडी विपक्ष के नेताओं को परेशान करती है, सुबह से शाम तक ईडी दफ्तर में बैठाकर परेशान करेगी। ‘‘मैने अपने बड़े अधिवक्ताओं विवेक तन्खा, कपिल सिब्बल आदि को नोटिस बताया तो उनके द्वारा कहा कि ऐसा नोटिस पहली बार देखा है।’

See also  ओडिशा के ढेंकानाल खदान में विस्फोट, टूटकर गिरी चट्टान, मलबे में दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।