टीआरपी डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु में चीनी स्वामित्व वाली शिक्षा कंपनी पर छापा मारा है। ईडी ने कंपनी का 8.26 करोड़ रुपये मूल्य का फंड जब्त किया है।

बता दें इस कंपनी का पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण चीनी नागरिकों के पास है। ईडी के द्वारा की गई जांच में पता चला कि कंपनी ने विदेशी मुद्रा कानून का कथित उल्लंघन किया है। पिजन एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के फंड को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) की धारा 37ए के तहत जब्त कर लिया गया है। कंपनी ने “ओडाक्लास” ब्रांड नाम के तहत ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल में कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की थी। ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि यह कंपनी चीनी नागरिकों के 100 प्रतिशत स्वामित्व में है और वित्तीय निर्णयों सहित कंपनी के सभी मामलों को चीन में बैठे व्यक्तियों द्वारा लिया जा रहा है।

See also  टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी आप में हुए शामिल 

ईडी ने बताया कि कंपनी अपनी ओर से सेवा प्राप्ति का कोई सबूत और खर्च के खिलाफ प्रकाशित किसी विज्ञापन का सबूत पेश नहीं कर सकी। कंपनी के भारतीय निदेशक वेदांत हमीरवासिया ने कहा कि चीनी निदेशक ने उन्हें बताया कि विज्ञापन गूगल और फेसबुक के माध्यम से प्रकाशित किए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।