Big News
महाराष्ट्र में सियासी बवाल के बीच ED की एंट्री, 1034 करोड़ के घोटाले में संजय राउत से होगी पूछताछ

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो चुकी है। ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना सांसद को कल ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है। प्रवर्तन न‍िदेशालय (ED) ने पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले (Patra Chawl Land Scam Case) में शिवसेना सांसद संजय राउत के ख‍िलाफ समन जारी क‍िया है। ईडी ने संजय राउत को कल मंगलवार 28 जून, को पूछताछ के ल‍िए बुलाया गया है।

समन को लेकर संजय राउत ने किया ट्वीट

ईडी के समन पर श‍िवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके कहा क‍िः

मैं जानता हूं कि ईडी ने मुझे समन भेजा है। अच्छा है यह महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़ा परिवर्तन है। हम बाला साहाब के शिवसैनिक बहुत बड़ी जंग लड़ रहे हैं। यह साजिश है मुझे रोकने की। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो भी मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा।
जय महाराष्ट्र!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।