पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में पहुंचे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, लर्निंग गेप को लेकर की बातचीत

टीआरपी डेस्क। देशभर में ऐसे तो दिल्ली सरकार के एजुकेशन मॉडल की चर्चा होती रही है। सरकार और छात्र-छात्रों के अभिभावकों के बीच इसी मॉडल के तहत मेगा संवाद का कार्यक्रम रखा गया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ चर्चा की। वहीं दिल्ली के सभी स्कूलों में भी छात्रों और स्कूल प्रबंधन के बीच मेगा पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग आयोजित की जा रही है।

कोरोना संकट के करीब दो साल के बाद दिल्ली में स्कूल एक बार फिर पूरी तरह से खुल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार की मेगा पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सरकार की शिक्षा नीति को लेकर अभिभावकों से संवाद किया। बता दें कि कोरोना के चलते तकरीबन 2 साल बाद स्कूल पूरी तरह से खुले हैं जिसके बाद पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई।

इस दौरान शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल में हर क्लास रूम का राउंड लगाया और वहां मौजूद बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत की। पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के बारे में मनीष सिसोदिया ने कहा की ‘यह बहुत ज़रूरी था। उन्होंने कहा बच्चों के बीच जो लर्निंग गेप आया है उसको पैरेंट्स और टीचर्स दोनों को मिलकर भरना है।
सिसोदिया ने कहा कि ऑनलाइन का मॉडल बंद हो गया है। अब से ऑफलाइन ही पढ़ाई हो रही है। बच्चों के अंदर चाहे किसी भी लेवल का हो एक अवसाद आया है उस पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेडिटेशन और माइंडफूलनेस सिखाएंगे और लर्निंग गैप पर काम किया जाएगा।

See also  कोरोना से बचाव की उम्मीद जागी, दिल्ली में प्लाज्मा थैरेपी से पहला मरीज ठीक हुआ

डिप्टी सीएम ने किया संवाद

दिल्ली के एंड्रयूजगंज में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में ये मेगा इवेंट आयोजित किया गया। यहां छात्रों के पैरेंट्स के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से तैयार की गई नीतियों को लेकर जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से फीडबैक भी लिया ताकि सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं यह कार्यकर्म शाम के शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों में शाम 6 बजे होनी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर



रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।