महंगाई का असरः सोना या चांदी नहीं 60 किलो नींबू, 40 किलो प्याज और 38 किलो लहसुन लेकर फरार हुए चोर

टीआरपी डेस्क। लगातार बढ़ रही महंगाई से फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। यूपी के शाहजहांपुर में कुछ चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और सब्जी मंडी की एक दुकान पर धावा बोला दिया। आमतौर पर चोरी गहनों या रुपयों के लिए होती है। लेकिन तिलहर थाना क्षेत्र के एक गोदाम से चोर 60 किलो नींबू, 40 किलो प्याज और 38 किलो लहसुन अपने साथ लेकर गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थाना तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी में मनोज कश्यप नाम के एक व्यापारी की सब्जी मंडी में दुकान है। वो मुख्य तौर पर नींबू, प्याज, हरी मिर्च, और लहसुन बेंचते हैं। आरोप है कि देर रात उनके गोदाम से नींबू, प्याज और लहसुन की चोरी हुई है। मनोज के मुताबिक इन दिनों बाजार में नींबू 200 रुपए किलो तक बिक रहा है। शायद यही कारण है कि उनकी दुकान पर चोरी की गई है।

See also  Supreme Court: यूयू ललित सिर्फ 75 दिन रहेंगे चीफ जस्टिस! पद संभालते ही 900 याचिकाओं को किया सूचीबद्ध

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना बहादुरगंज मोहल्ला निवासी मनोज कश्यप ने फोन पर दी थी। चोरी रविवार रात को की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार तिलहर थाने के निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी ने कहा, ”हमें एक दुकानदार का फोन आया, जिसमें उसने नींबू, प्याज और लहसुन की चोरी की शिकायत की थी। लेकिन दुकान के मालिक ने अभी तक इस मामले में औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिर भी पुलिस अपना काम कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।