नेशनल डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कल कांग्रेस की कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक रखी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक दिल्ली में एआईसीसी (AICC office) कार्यालय में होगी, जिसमें 5 राज्यों में चुनावी हार और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी।

कल हुई G-21 नेताओं की बैठक

बता दें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सभी जगह से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में सुधार की मांग उठाने को लेकर कल G-21 नेताओं की बैठक बुलाई गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हो रही इस बैठक में कपिल सिब्बल, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनीष तिवारी और कुछ अन्य नेता शामिल हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  सुप्रीम कोर्ट से आय से अधिक संपत्ति मामले में अखिलेश यादव और प्रतीक यादव को मिली राहत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।