अब 30 जनवरी को होगा दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम (MCD) मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को होगा। जानकारी मिल रही है कि एमसीडी ने एलजी ऑफिस को इस मामले की रिपोर्ट भेज दी है। छह जनवरी को हुई एमसीडी की पहली बैठक में हुए विवाद के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम में एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। चुनाव से पहले पार्षदों को शपथ दिलाई जा रही थी। शपथ ग्रहण के दौरान आम आदमी पार्टी ने मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलनाने को लेकर आपत्ति जताई थी जिसके बाद विवाद हो गया था। भाजपा और आप पार्षदों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी।

विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद परवेश वर्मा ने आप पार्षदों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।