पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिलासपुर, कोरबा में भी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें

रायपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने पीएम ई-बस सेवा को लेकर शहरों की सूची जारी कर दी है। ऐसे 76 शहरों की सूची में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा जिले शामिल है। माना यह भी जा रहा है कि इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है।

बताया जा रहा है कि, पीएम ई-बस योजना परिवहन का ढांचा सुधारने तथा वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए शुरू की गई है। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें तैयार की जाएगी, जिसकी लागत राशि 20 हजार करोड़ रुपये है। यात्री इन बसों में वतानुकलित मेट्रो जैसी सुविधा का लुत्फ़ उठा सकेंगे। परिवहन मंत्रालय ने इस इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए है। जिनमें तीन श्रेणियों में बसों को संचालित किया जाएगा।

पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत उन शहरों को चुना गया है जहां संस्थागत सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। साथ ही जिन शहरों की आबादी पांच लाख से कम है।

See also  पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त के बेटे प्रवेश दलई के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।