ममता बनर्जी

टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खराब मौसम के कारण उत्तरी बंगाल में उनका हेलिकॉप्टर लैंड कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उनका हेलिकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था। इस बीच सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि ममता बनर्जी को उनके हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान चोट लग गई।

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल ले जाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक झटके के दौरान ममता की पीठ और घुटने में चोट आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।