वेब डेस्क। पक्षी से टकराने के बाद एयर एशिया की लखनऊ-कोलकाता फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार जब फ्लाइट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भर रही थी, उसी वक्त पक्षी सामने आ गया। किसी तरह फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद से यात्री डरे हुए हैं। इस बीच एयर लाइन प्रशासन पर भी लावरवाही बरतने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

विमान के यात्रियों की शिकायत है कि कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। एयर एशिया की फ्लाइट संख्या I5-319 में क्रू मेंबर सहित 180 की संख्या में लोग सवार थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।