टीआरपी डेस्क। सावन के महीने में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने 4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों को 11 जुलाई से आधार कार्ड दिखाकर अलग द्वार से मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा।

4 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रवेश रहेगा बंद

जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ मास के दौरान 4 जुलाई से 11 सितंबर तक भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसमें आम, खास, वीआईपी सभी शामिल है। इस दौरान 750 रुपये की रसीद पर गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था भी बंद रहेगी। वहीं, भगवान महाकालेश्वर की सावन और भादो में निकलने वाली सवारी को लेकर भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें भजन मंडलियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अलावा सवारी अपने परंपरागत मार्ग से निकलेगी।

See also  Tiger Attack: भूखे बाघ ने युवक पर किया हमला, खा गया कमर के नीचे का हिस्सा,13 गांवों में तेंदूपत्ता तुड़ाई बंद

उज्जैन के निवासियों को शीघ्र दर्शन करने के लिए केवल एक बार आधार कार्ड ले जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद घर पर से ही ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी।

महंगा हुआ लड्डू प्रसाद का रेट

जानकारी के लिए बता दें कि, लड्डू प्रसाद का रेट भी बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में लड्डू प्रसाद 360 रुपये किलो बिक रहा है। श्रावण मास में भक्तों को लड्डू प्रसाद 400 रुपये किलो में खरीदना पड़ेगा। वहीं, श्रावण के दौरान मंदिर क्षेत्र में नो व्हीकल जोन का पालन कराया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।