नेशनल डेस्क। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया है। 10 मार्च को यह तय जोगा की जनता के मन को टटोलने में कौन सी पार्टी कामयाब हुई और किस पार्टी को जनता ने दरकिनार कर दिया। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार यूपी की सत्ता पर एक बार फिर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की वापसी होगी। जबकि एग्जिट पोल के अनुमानों पर सपा (समाजवादी पार्टी) ने ट्वीट कर कहा कि “10 मार्च को नतीजे बताएंगे, सरकार हम ही बनाएंगे।”

बता दें इसके साथ ही सपा की गठबंधन सहयोगी सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा की बात से सहमति जताते हुए कहा है कि “एग्जिट पोल कभी सही नहीं रहे। 10 तारीख को सपा गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उत्तर प्रदेश में सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी। 10 तारीख को नतीजे सामने होंगे।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “एग्जिट पोल हमेशा चाय की दुकानों पर होता है जहां बीजेपी के समर्थक रहते हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।