पालघर। महाराष्ट्र के पालघर (Palghar in Maharashtra)जिले के डहाणू में एक फैक्ट्री में भीषण धमाका (Massive explosion in factory)हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी गूँज 15- 20 किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री (cracker factory )में हुआ है।

धमाके के बाद दूर से ही धुएं का गुबार आसमान की ओर उठता दिखाई दिया। फिलहाल धमाके के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री हाईवे से 15 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर थी। फ़िलहाल आग बुझाने की एक गाड़ी घटना स्थल तक पहुँच पायी है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी के अंदर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था और उसकी वजह से कंपनी के अंदर रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया। फिलहाल इस घटना में घायलों या मृतकों की संख्या का कोई पता नहीं चल पाया है। कंपनी का नाम विशाल फायर वर्क बताया जा रहा है।

See also  संसद में बोले PM मोदी, हमारा संविधान हमारे लिए है सबसे बड़ा और पवित्र ग्रंथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।