खौफनाक: एक ही परिवार के 6 लोगों का कत्ल, बेटी से रेप की बात सुन भड़के पिता ने अंजाम दी वारदात

टीआरपी डेस्क। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को 87 दिन हो गए हैं। इस बीच किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमा नहीं है। पंजाब के एक किसान परिवार में पिता-पुत्र ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया।

शनिवार को सामने आया यह मामला होशियारपुर जिले के मुहद्दीपुर गांव का है। जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें मोदी सरकार के साथ-साथ पंजाब की अमरिंदर सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

मृतकों की पहचान नंबरदार जगतार सिंह और उनके बेटे कृपाल सिंह के रूप में हुई है। इनके परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें लिखा है, ‘मोदी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।

कृषि कानूनों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। मोदी सरकार उनकी एक बात नहीं सुन रही। कैप्टन सरकार ने भी हमारा कर्ज माफ नहीं किया है। हम तंग आ गए हैं, अब जीना नहीं चाहते। इसलिए हम खुदकुशी कर रहे हैं।’

किसान आंदोलन में अब तक 200 से ज्यादा मौतें

किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में भी प्रदर्शन चल रहे हैं। किसान आंदोलन में शामिल हुए 200 से ज्यादा लोगों की अब तक अलग-अलग वजहों से मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ ने आत्महत्या कर ली तो कई किसानों की मौत हार्ट अटैक, ठंड लगने और हादसों की वजह से हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।