Budget 2022-23: बजट पर आया किसान नेता राजेश टिकैत का बयान, कहा- अभी व्यापारियों को इसका फायदा हो रहा है
Budget 2022-23: बजट पर आया किसान नेता राजेश टिकैत का बयान, कहा- अभी व्यापारियों को इसका फायदा हो रहा है

नेशनल डेस्क। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 का वित्तीय बजट पेश किया। बजट आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेकर आम नागरिक तक हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस बजट को लेकर पक्ष में भारी उत्साह और सकारात्मकता देखने को मिल रही है वहीँ दूसरी तरफ विपक्ष इस बजट से निराश है, विपक्ष का कहना है कि इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता और किसान आंदोलन में लगातार एक्टिव रहे राकेश टिकैत ने बजट को लेकर बयान दिया है। राकेश टिकैत ने बजट को लेकर कहा कि, “बजट का कुछ न कुछ फायदा होता है लेकिन जितना दिखाया जाता है उतना फायदा नहीं होता, दिखाते ज़्यादा हैं और मिलता कम है। हमने कहा MSP गारंटी क़ानून बना दें, इस क़ानून से कम क़ीमत में फसलों की ख़रीद बंद होगी”

उन्होंने कहा, “अभी व्यापारियों को इसका फायदा हो रहा है जो कम कीमत में फसलों को खरीदकर MSP में महंगी कीमत में बेचते हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।