हरियाणा : सोनीपत में 4 कारखानों में आग लगने की खबर सामने आई है। आग के कारण कारखानों की मशीनें तक पिघल गई हैं। आग इतनी भयंकर थी कि कारखानों में मौजूद कुछ मजदूरों को छत से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग गुरुवार की देर रात सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में लगी जिसके बाद देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप ले लिया और आस पास के 3 और कारखानों तक पहुँच गई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गयीं। यहां पर बने मजबूत टीन के शेड आग पर काबू पाने में समस्या बने हुए हैं।

F

मजदूरों को छत से कूदकर बचानी पड़ी जान

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कारखानों में आग लगने के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया। कुछ ही समय में आग की लपटें कई किलीमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने के बाद कारखानों में मौजूद मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। कुछ मजदूरों ने तो छत से कूदकर खुद को बचाया। छत से कूदने के कारण चोट लगने से कई मजदूर घायल हो गए, फिलहाल घायल मजदूरों की संख्या 4 बताई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।