टीआरपी डेस्क। मिजोरम की लुंगलेई जिला जेल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 16 कैदियों के रिहा होने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

बीते चार महीनों से चल रहा यह खेल तब खुला जब कोर्ट रिकॉर्ड में इन रिहाइयों की मंजूरी नहीं मिली। पुलिस ने अब तक 13 दोषियों को फिर से पकड़ लिया है, जबकि दो फरार हैं और एक की मौत हो चुकी है।

जांच में 22 वर्षीय कैदी जेरेमिया लालथांगतुरा को इस साजिश का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसने जेल के भीतर से ही बाहरी मददगारों के साथ मिलकर हूबहू अदालती आदेशों जैसे दिखने वाले जाली कागजात और मुहरें तैयार करवाईं।

जेल प्रशासन और बाहरी लोगों की मिलीभगत के संदेह में पुलिस मास्टरमाइंड से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके।

See also  Lok Sabha Elections 2024: तीन राज्यों में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आम आदमी पार्टी की बैठक 13 को, इंडिया गठबंधन को झटका देगी आप