टीआरपी डेस्क। कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने रविवार देर रात पब खोले जाने पर कार्रवाई की। शहर के कई पबों के प्रबंधन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया। इनमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाली भी है, जिसका नाम वन8 कम्यून पब है।

पुलिस ने जानकारी दी कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुला था, जो कि नियमों के खिलाफ है। क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रात्रि गश्त पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि वन8 कम्यून पब देर रात चल रहा है।

जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद हैं। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

विराट कोहली के स्वामित्व वाली वन8 कम्यून पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी हैं। बेंगलुरु में पिछले साल इस क्लब को खोला गया था। कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर मौजूद है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।