टीआरपी डेस्क। कौशांबी के एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दोपहर आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ। खबर है कि इसकी चपेट में आने से करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। घटना से नाराज लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। धमके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बताया गया है कि फैक्ट्री का मालिक कौशल अली है। फैक्ट्री के वैध होने सहित अन्य तथ्यों की जांच भी चल रही है। गांव में इस घटना के बाद स्थिति खराब है।

कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच अचानक धमाके की आवाज होने लगी।

हादसे के तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, अंदर से शराफत अली के बेटे शाहिद और उनके भाई कौसर के साथ एक अन्य को बाहर निकाला गया है, सभी की हालत गंभीर है।

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार”एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।