जम्मू। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच, शुक्रवार सुबह यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में श्री अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

62 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 30 अगस्त को समाप्त होगी। सिन्हा ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद श्री अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, ”श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। तीर्थयात्री पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।”

उन्होंने कहा, ”सभी भक्तों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं। बाबा अमरनाथ से सभी के लिए सुख , शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि 3488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 164 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ।  

See also  बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का शिलान्यास, निलंबित TMC विधायक ने रखी नींव

जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस साल यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। जम्मू के लोगों ने उम्मीद जताई है कि तीर्थयात्रियों के आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा एवं शांति और सद्भाव का संदेश भी जाएगा। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।