तिरुवनंतपुरम में होगी जी20 के स्वास्थ्य कार्यसमूह की पहली बैठक

नई दिल्ली। भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान समूह के स्वास्थ्य कार्यसमूह की पहली बैठक 18 से 20 जनवरी तक तिरुवनंतपुरम में होगी। सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य आपात स्थिति का पता लगाना, तैयारियों और प्रतिक्रिया, दवाओं के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना, डिजिटल स्वास्थ्य नवोन्मेष और समाधान, तीन ऐसी चीजें हैं, जिन्हें जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है।

स्वास्थ्य आपात स्थिति के दौरान एहतियात, तैयारियां और प्रतिक्रिया ‘वन हेल्थ’ का फोकस रहेगा और एंटीबायोटिक के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित होना एजेंडे में शीर्ष पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा दवाओं के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी तक सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं/उपकरण आदि पहुंच सकें।

मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य नवोन्मेष और समाधान ‘वैश्विक स्वास्थ्य सुविधाओं’ में सहायक होगा और विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएगा। भारत एक दिसंबर, 2022 से जी20 का अध्यक्ष बना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।