कोरोना में डगमगाया विदेशी निवेशकों का भरोसा, मई महीने में भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1,730 करोड़
कोरोना में डगमगाया विदेशी निवेशकों का भरोसा, मई महीने में भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1,730 करोड़

नई दिल्ली/मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, यही वजह है कि विदेशी निवेशकों का भी भरोसा इंडियन इकोनॉमी पर डगमगाने लगा है।

लगातार ​दो महीनों से विदेशी इंवेस्टर्स भारतीय शेयर बाजार (Share Market) से अपने पैसे निकाल रहे हैं. अप्रैल में उन्होंने करीब 9,435 करोड़ रुपए निकाले थे, वहीं अब मई महीने में उन्होंने भारतीय बाजार से 1,730 करोड़ रुपए निकाले हैं।

डिपॉजिटरीज डेटा के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने 1 मई से 28 मई के दौरान शेयर बाजार से 3,375.2 करोड़ रुपए निकाले, इसमें डेट और इक्विटी मार्केट दोनों के आंकड़े शामिल हैं. चूंकि डेट मार्केट में 1,645.8 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, इसलिए 1700 करोड़ से अधिक रुपए की निकासी हुई है।

जानकारों का कहना है कि मई में निवेशकों ने इमर्जिंग और एशियन मार्केट से भी पैसा निकाला है, इसमें साउथ कोरिया के शेयर बाजार से 8.5 अरब डॉलर और ताइवान के बाजार से 3.13 अरब डॉलर की निकासी की गई है।

See also  अरविंद केजरीवाल ने AAP संगठन में किए अहम बदलाव, नए प्रभारियों की सूची जारी

आने वाले दिनों में सुधर सकते हैं हालात

बाजार के जानकारों के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में लगातार 8 हफ्तों तक निकासी देखने के बाद विदेशी निवेश पिछले दो हफ्तों में स्थिर होने के संकेत दे रहा है, इसके अलावा भारत में कोरोना संक्रमण की दरों में भी ​गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में ये एक सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।