टीआरपी डेस्क। पूरे देश की नजर कोल्हान टाइगर और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन पर टिकी हुई है। लेकिन, अबतक न चंपई सोरेन ने पूरी बात साफ की और ना ही भाजपा के वरीय नेताओं ने।

पूरे देश में इस बात की चर्चा है कि पूर्व मंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, इस बात में अगर सच्चाई नहीं होती, तो भाजपा इसका विरोध करते हुए अपना बयान जरुर जारी करते।

भाजपा के वरीय नेता इस पर चुप है, जो यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं भाजपा में चंपई सोरेन को लेकर खिचड़ी पक रही है। यह खिचड़ी कब तक पक जाती है। यह तो अब वक्त ही बताएगा।

कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन एक बार फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर वे उतरे और विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, उनके बेटे व अन्य तीन लोगों के साथ वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।

See also  "आप" का आरोप : IGKV के एग्रो कॉर्निवाल में बांटी गई रेवड़ी, चहेतों को काम देने के लिए टुकड़ों में निकाले गए टेंडर

यहां वह भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं। 

क्या है चंपई सोरेन की प्लानिंग

उनके दिल्ली जाने की बात को गुप्त रखा गया है। सूत्रों की मानें तो, झामुमो से दूरी बनाने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने दूसरी बार दिल्ली का रुख किया है। चंपई ने खुद की पार्टी बनाने या एक अच्छे साथी के साथ जाने की बात कही थी।

शनिवार को सरायकेला में हुए कार्यक्रम में चंपई सोरेन ने इस बात का संकेत दे दिया था कि अच्छा साथी भाजपा के अलावा दूसरा कोई नहीं है, क्योंकि सरायकेला में उनके पोस्टर व टाउन हॉल के फव्वारे में भगवा रंग समाया हुआ था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।