चिंतन शिविर के बाद अब राहुल गांधी करेंगे कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी की संभावना को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने लोगों से अपने पेट्रोल टैंक भरने के लिए कहा है क्योंकि “चुनावी ऑफर” जल्द ही खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। दरअसल, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया। राहुल गांधी ने कहा, ‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी’ ऑफर खत्म होने जा रहा है।’

पिछले कई दिनों से कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने और चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाती रही है। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का मौजूदा चरण 10 फरवरी से शुरू हुआ था जो 7 मार्च को खत्म होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

See also  ठीक नहीं है सत्येंद्र जैन की दिमागी हालत! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

अगले सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने हो सकते हैं शुरू

बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव समाप्त होने के साथ ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो चुकी है। इससे तेल कंपनियों को सामान्य मार्जिन हासिल करने को लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम में नौ रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी करने की जरूरत है। रूस से तेल की आपूर्ति में व्यवधान की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम 2014 के बाद पहली बार 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।