टीआरपी डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि करने का फैसला किया है। अब कर्मचारियों को कुल 55% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 53% था।

पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी

इससे पहले, जुलाई 2024 में सरकार ने महंगाई भत्ते को 50% से बढ़ाकर 53% किया था। इस फैसले से करीब 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारियों की मांग थी कि डीए में 3% की बढ़ोतरी हो, लेकिन सरकार ने इस बार 2% की वृद्धि को मंजूरी दी है।

आमतौर पर कितनी होती है बढ़ोतरी?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महंगाई भत्ते में आमतौर पर 3-4% की बढ़ोतरी होती है। पिछली बार सरकार ने 3% डीए बढ़ाया था, लेकिन इस बार वृद्धि 2% तक सीमित रही।

कोविड-19 के दौरान रोक

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान, जनवरी 2020 से जून 2021 तक सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि इस अवधि का एरियर दिया जाए।

सरकार हर साल दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है एक बार जनवरी से जून और दूसरी बार जुलाई से दिसंबर के लिए। इस फैसले से कर्मचारियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।