BPCL को खरीदने की दौड़ में वैश्विक तेल कंपनियां! अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांत समूह के अलावा दो अमेरिकी कंपनी भी होड़ में

नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) को खरीदने की रेस में वैश्विक तेल कंपनियां भी शामिल हैं। इसके लिए वैश्विक तेल कंपनियां, अमेरिका की निवेश फंड के साथ हाथ मिला सकती हैं। एक दस्तावेज से यह बात सामने आई है।

आपको बता दें कि बीपीसीएल को खरीदने की दौड़ में अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के वेदांत समूह के अलावा दो अमेरिकी निवेश फंड-अपोलो ग्लोबल और आई स्क्वेयर्ड कैपिटल हैं। अगर कोई वैश्विक तेल कंपनी दिलचस्पी दिखाती भी है तो अमेरिका के दोनों निवेश फंड में से किसी एक से डील करनी होगी।

उद्योग के सूत्रों के मुताबिक यह संभव है कि वैश्विक तेल क्षेत्र की कोई बड़ी कंपनी या मध्य पूर्व के तेल उत्पादक पहले से ही बीपीसीएल को खरीदने की दौड़ में शामिल निवेश फंड के साथ मिलकर काम कर रही हो। ऐसे में बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।

सरकार बेच रही हिस्सेदारी

केंद्र सरकार भारत की तीसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनर बीपीसीएल में पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसे खरीदने के लिए पिछले साल इन तीनों कंपनियों ने प्रारंभिक बोली प्रस्तुत की थी। बोली प्रक्रिया में अन्य इच्छुक पक्षों के शामिल होने और बोलीदाताओं में से किसी एक के साथ एक संघ बनाने की इजाजत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।