प्रमोद सावंत

टीआरपी डेस्क। Goa Election Results: गोवा की सांकेलिम विधानसभा सीट से प्रमोद सावंत चुनाव जीत गए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश सगलानी से वे 600 से अधिक मतों से जीते हैं।

सरकार बनाने के सवाल पर प्रमोद सावंत ने कहा कि उनसे 3 निर्दलीयों ने समर्थन का वादा किया है। जानकारी के मुताबिक गोवा में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद आज शाम राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

गोवा में 40 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से जारी काउंटिंग में शुरुआती दौर से ही भाजपा आगे चल रही है। हालांकि बीच में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर होती हुई नजर आ रही थी। बता दें कि गोवा में पिरोल सीट से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद गौड़े और Sanvordem सीट से भाजपा के गणेश गांवकर जीत चुके हैं।

वहीं टीएमसी ने कहा कि हम इस जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। हम हर गोयनकर का विश्वास और प्यार जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। चाहे कितना भी समय लगे, हम यहां रहेंगे और हम गोवा के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।