पणजी। क्रिकेटर से नेता बने पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने को गोवा में पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया। वह सांसद महुआ मोइत्रा की जगह लेंगे। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर कीर्ति आजाद को गोवा का नया प्रभावी नियुक्त किया गया है।

टीएमसी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। पूर्व कांग्रेस नेता रह चुके कीर्ति आजाद पिछले साल नवंबर में कांग्रेस का दामन छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे।

26 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

See also  मॉरिशस सरकार ने 22 जनवरी को छुट्टी का किया ऐलान !

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।