गोवा कल से 3 मई तक रहेगा लॉक, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की घोषणा
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। गोवा में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लॉकडाउन की घोषणा की है। गुरूवार 29 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई की सुबह तक गोवा में लॉकडाउन प्रभावित रहेगा। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को कहा कि जीवन को बचाना आर्थिक गतिविधियों से अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, “उपायों के अलावा, गोवा को निश्चित रूप से एक विशेष अवधि के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों की तर्ज पर लॉकडाउन पड़ेगा। आर्थिक गतिविधियों से अधिक, लोगों का जीवन हमारे लिए मायने रखता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  असम और त्रिपुरा में बाढ़ से अब तक 55 लोगों की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।