Gold Price Today: सोने के दाम में तेजी, चांदी भी हुई काफी महंगी, जानिए क्या चल रहे हैं रेट

नई दिल्ली/मुंबई। सोने एवं चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 123 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 766 रुपए की वृद्धि देखने को मिली।

इससे दिल्ली में चांदी की कीमत 66,926 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को चांदी की कीमत 66,160 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

बाजार के जानकारों के अनुसार ”कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोने के भाव में रिकवरी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 123 रुपए प्रति 10 ग्राम की वृद्धि देखने को मिली।”

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं चांदी की कीमत 25.71 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Coronavirus : BCG Vaccine से नहीं बढ़ता कोरोना का खतरा, एक बार फिर शोध में खुलासा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।