टीआरपी डेस्क। साल 2025 के अंतिम दिनों में सोने-चांदी की चमक और तेज हो गई है। घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी ने एक ही दिन में करीब 9 हजार रुपये प्रति किलो की छलांग लगाते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया, जबकि सोना भी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के भाव तेजी के साथ 2.32 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गए, जो इसका ऑल टाइम हाई है। वहीं सोने की कीमत में भी जोरदार बढ़त दर्ज की गई और यह करीब 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करती दिखी। पिछले कई दिनों से दोनों धातुओं में लगातार तेजी बनी हुई है और लगभग हर सत्र में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा हुआ है और इसकी कीमत 4,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई। बाजार को उम्मीद है कि अगले साल अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोने-चांदी में निवेश बढ़ जाता है।

See also  Parliament Monsoon Session: 'युवा खुले दिल, खुले विचार के हैं', लोकसभा में बोले राहुल गांधी; पेपर लीक और भर्ती धांधली पर संसद में हंगामा

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।