कोरोना

टीआरपी डेस्क। भारत में आज कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में आज 13 फीसदी की कमी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 1,49,394 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, दैनिक संक्रमण दर भी 10 फीसदी से नीचे 9.27 फीसदी दर्ज की गई है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख से कम हो गई है। अभी भारत में 14,35,569 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,46,674 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,00,17,088 हो गई है। देश में अभी रिकवरी दर 95.39 फीसदी है।

देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा पांच के लाख पार जा चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,072 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 55,58,760 डोज लगाई गई हैं। अब तक कुल 1,68,47,16,068 डोज लगाई जा चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।