नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 51 रुपए तक कम कर दी गई हैं। हालांकि यह कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों में ही की गई है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बदलाव के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के कीमत 1580 रुपए हो जाएगी। नई कीमतें आज यानी 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी।

इस साल लगातार घटाए गए दाम

मार्च महीने को छोड़ दें तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार कटौती की जा रही है। 1 जनवरी को इसमें 14.50 रुपए की कटौती की गई थी. इसके बाद फरवरी में 7 रुपए की कटौती हुई थी। हालांकि 1 मार्च को कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी भी की गई थी. जिसके बाद 1 अप्रैल को बड़ी कटौती करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 41 रुपए घटा दी गई थी।

See also  35 साल पहले इतनी सस्ती थी जिंदगी: वायरल डायरी में दिखा 1989 के राशन का बिल, कीमतें देख रह जाएंगे दंग

इसके बाद 1 मई को 14 रुपए और 1 जून को 24 रुपए की कटौती की गई. 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 58.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी। इसके बाद 1 अगस्त को 33.50 रुपए की फिर कटौती की गई। अब कीमतें एक बार फिर घटा दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।