Gorakhnath Attack: मुर्तजा ने कबूला ISIS एंगल, सीरिया व कनाडा-अमेरिका को भी भेजता था रकम

गोरखनाथ। गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी मुश्किलों में फंसता जा रहा है। जांच एजेंसी को उसके खिलाफ कई सबूत मिल रहे हैं। उसके खुद के कई कबूलनामे अब केस को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। अब अहमद मुर्तजा की बैंक डिटेल भी सामने आ गई है।

बताया गया है कि मुर्तजा ने कुल तीन बैंक अकाउंट खोल रखे थे। ICICI, IDFC, First Bank और Federal Bank में उसके खाते थे। Pay pal app के जरिए उसकी तरफ से कई बार पैसे विदेश भेजे गए थे। इस सब के अलावा पिछले कुछ महीनों में आरोपी की तरफ से इस्लामिक संस्थाओं को पैसे ट्रांसफर किए गए थे। एटीएस की माने तो पिछले कुछ महीनों में मुर्तजा द्वारा इस्लामिक संस्थाओं को 22000, 700, 16594, 16622 और 22907 रुपये के ट्रांजेक्शन किए थे।

विदेशों में भेजता था पैसा

उसने बताया है कि वो सिर्फ सीरिया ही पैसे नहीं भेजता था। उसकी तरफ से कनाडा और अमेरिका में भी कुछ लोगों को पैसा दिया गया था। अब इन ट्रांजेक्शन का आतंकी गतिविधियों से क्या कोई कनेक्शन है, इस एंगल पर अभी जांच जारी है। वैसे विदेश पैसा भेजने के सवाल पर मुर्तजा ने जवाब दिया है कि जहां भी जरूरतमंद देखा मैंने भेजा पैसा था।

हनीट्रैप वाला एंगल क्या है?

इस पूरे मामले में एक हनीट्रैप वाला एंगल भी चल रहा है। मुर्तजा ने बताया है कि उसे ISIS के कैंप में फंसी लड़की के नाम पर मेल आया था। उस मेल के बाद मुर्तजा ने उस लड़की की मदद करने के लिए कुछ रुपये भी भेजे थे। बाद में लड़की ने उससे मिलने का वादा किया था। अब जांच एजेंसियों के मुताबिक यहीं से मुर्तजा का ISIS की तरफ झुकाव हुआ था और वो उस संगठन के साथ जुड़ने की तैयारी कर रहा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।