नई दिल्ली : क्या CoWin एप के जरिए लोगों का डाटा लीक हो गया है? इसे लेकर विपक्षी नेताओं की ओर से दावे किए जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। TMC नेता साकेत गोखले ने दावा किया है कि कोविड-19 टीकाकरण के ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म CoWin पर मौजूद डाटा लीक हो गया है।इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक है। हालांकि इसके बाद सरकारी सूत्र ने बताया कि कोविन पोर्ट्ल डेट ऑफ बर्थ और घर का पता कलेक्ट नहीं करता है। 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि COVID-19 टीकाकरण पंजीकरण के लिए भारत सरकार के वेब पोर्टल CoWIN का डेटा लीक हो गया है। एक ट्विटर थ्रेड में, साकेत गोखले ने दावा किया कि एक टेलीग्राम बॉट CoWIN पोर्टल के माध्यम से COVID-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाले सभी भारतीयों का निजी विवरण साझा कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पी चिदंबरम, डेरेक ओ’ब्रायन जैसे प्रमुख नेताओं और राजदीप सरदेसाई और बरखा दत्त जैसे पत्रकारों के डेटा का खुलासा हुआ है।

See also  कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, डाक्टरों की निगरानी में हैं पूर्व सीएम

TMC नेता साकेत गोखले ने लगाया आरोप
साकेत गोखले ने कहा कि मोदी सरकार में एक बहुत बड़ा डाटा लीक हुआ है, जिसमें सभी वैक्सीन भारतीयों के व्यक्तिगत विवरण, उनके मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पासपोर्ट नंबर, मतदाता पहचान पत्र, परिवार के सदस्यों का विवरण आदि शामिल हैं। या डाटा लीक हो चुका है और स्वतंत्र रूप से इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सबूत के तौर पर कई स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

विपक्षी नेताओं के दावे पर सरकार ने दिया ये जवाब
हालांकि, TMC नेता के दावों पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है। कथित डाटा लीक पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह पुराना डाटा है, इस मामले पर सफाई दी, जिसमें बताया है कि Covid-19 vaccination रजिस्ट्रेशन में Cowin पोर्टल, डेट ऑफ बर्थ और घर का पता आदि जैसी पर्सनल डिटेल्स कलेक्ट नही करता है। Cowin पोर्टल सिर्फ यूजर्स की एक जानकारी स्टोर करता है कि उन्होंने फर्स्ट डोज, सेकेंड डोज या फिर प्रिकॉशन डोज लिया या नहीं। इसमें आगे बताया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, इस लीक्स को लेकर एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर रहा है। साथ ही इस जानकारी की जांच की जा रही है। 

See also  Jairam Ramesh on New Parliament Building: नई संसद को जयराम रमेश ने बताया 'मोदी मल्टीप्लेक्स', नड्डा बोले- फिर दिखी कांग्रेस की खराब मानसिकता