Sarkari Naukri

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेले के तहत युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 71,000 नवनियुक्त कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर पीएम मोदी ने इन कैंडिडेट्स को संबोधित भी किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि हम नागरिकों ने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को प्राप्त करने के लिए आप देश के ‘सारथी’ बनने जा रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह गवर्मेंट जॉब देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

रोजगार मेले में पीएम मोदी ने कहा कि देश की बाकी जनता के सामने आप सभी जो इस नई जिम्मेदारी को उठाने जा रहे हैं, उन्हें एक तरह से केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। साथ ही कहा कि महामारी और युद्ध के बीच दुनियाभर के युवाओं के सामने नए अवसरों का संकट है। विकसित देशों में भी विशेषज्ञों को एक बड़े संकट की आशंका है।

ऐसे समय में अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ कहते हैं कि भारत के पास आर्थिक क्षमता प्रदर्शित करने और नए अवसरों को बढ़ावा देने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्ट-अप्स से लेकर स्वरोजगार तक, स्पेस से लेकर ड्रोन तक आज भारत में युवाओं के लिए चौतरफा नए अवसरों का निर्माण हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ‘कर्मयोगी भारत’ टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया गया है। इसमें कई तरह के ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। इन ऑनलाइन कोर्सेस का छात्रों को जरूरी फायदा मिलेगा। इससे आपकी स्किल भी अपग्रेड होगी और भविष्य में आपको अपने करियर में भी काफी लाभ होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।