वेब डेस्क। साइबर सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार द्वारा प्रस्तावित नए सुरक्षा नियमों के तहत आने वाले दिनों में केंद्र सरकार स्मार्टफोन निर्माताओं को पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स को हटाने और प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की अनिवार्य स्क्रीनिंग की अनुमति देने का आदेश दे सकती है।

फिलहाल नए नियमों का स्वरूप क्या होगा यह तय नहीं है। मगर इस फैसला से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। सैमसंग, Xiaomi, वीवो और ऐप्पल सहित कई बड़ी कंपनियों को सरकार के इस फैसले से नुकसान होने की संभवना बढ़ गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उपयोगकर्ता के बीच डेटा की जासूसी और दुरुपयोग के बारे में चिंताओं को देखते हुए आईटी मंत्रालय इन नए नियमों पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप सिक्यूरिटी के लहजे से एक कमजोर कड़ी हो सकते हैं। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि चीन सहित कोई भी विदेशी देश इसका फायदा नहीं उठा सके क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।

See also  Women's World Cup: भारतीय टीम को मिली दूसरी हार, इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से दी मात

गौरतलब है कि केंद्र ने 2020 से चीनी ऐप्स की जांच तेज कर दी है। टिकटॉक सहित 300 से अधिक चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। विश्व स्तर पर भी, कई देशों ने हुआवेई और हिकविजन जैसी चीनी फर्मों से प्रौद्योगिकी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुनिया भर के देशों को इस बात का डर है चीन इन डेटा का उपयोग विदेशी नागरिकों की जासूसी करने के लिए कर सकता है। हालांकि चीन इन आरोपों से इनकार करता आया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।